गोगरी: मैरा पंचायत के लछमिनिया गांव में छठ मेला का आयोजन, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
गोगरी प्रखंड अंतर्गत मैरा पंचायत के लछमिनिया गांव में छठ पूजा के अवसर पर छठ मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि का स्वागत भी किया गया।