गोगरी: रामपुर ग्राम कचहरी में जनता दरबार का आयोजन, तीन मामले आए, एक का हुआ निष्पादन
गोगरी प्रखंड के आदर्श ग्राम फतेहपुर पंचायत भवन ग्राम कचहरी में शनिवार को दिन के दिन के तीन बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सरपंच मो० नूर आलम ने की। जनता दरबार में कुल तीन नये मामले आए। जिसमें सभी तीन मामले दिवानी थे। सरपंच नूर आलम ने बताया कि आदर्श ग्राम फतेहपुर निवासी कुलदीप नारायण सिन्हा के पुत्र अशोक कुमार वर्मा ने आवेदन दिया था।