ई-रिक्शा चालक को घेरकर मारपीट का वीडियो वायरल, वीडियो छीनने की भी कोशिश का दावा!
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती से ई-रिक्शा चालक रोहित पुत्र नाथूराम के साथ मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक चालक को घेरकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में पीड़ित खुद को बचाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है।
इसी दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने वाले से मोबाइल/वीडियो छीनने का प्रयास करते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और घटना के वास्तविक कारणों की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।
महत्वपूर्ण: खबर लिखे जाने तक किसी सक्षम अधिकारी की ओर से इस वायरल वीडियो या घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#कालपी #जालौन #Kalpi #Jalaun #KalpiPolice #JalaunPolice #COKalpi #KotwaliKalpi #BreakingNews #ViralVideo #ईरिक्शा #मारपीट #नईबस्ती #CrimeNews #UPPolice #Bundelkhand #FMNewsTV #SonuMaharaj
Jalaun, Jalaun | Oct 5, 2026