जालौन के उरई में लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन
तहसील परिसर में आयोजित धरने के दौरान लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे, पदोन्नति सूची जारी करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण और लेखपालों के पदों में वृद्धि समेत कई मांगें उठाईं।
लेखपाल संघ ने तकनीकी कार्यों के लिए लैपटॉप और मोबाइल उपलब्ध कराने, ग्राम सचिवालयों में आधारभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था देने, भत्ता उपलब्ध कराने, तहसीलवार लेखपाल परीक्षा का परिणाम घोषित करने और स्थायीकरण की मांग भी रखी है।
संघ ने मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को तहसील दिवस का बहिष्कार, 8 अक्टूबर को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर कार्य, 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर और 14 अक्टूबर को मोटरसाइकिल रैली प्रस्तावित है। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना और 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया गया है।
धरने में तहसील अध्यक्ष सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
Jalaun, Jalaun | Oct 4, 2026