जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस सत्रो का आयोजन
जिले में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस अर्तंगत यू-विन पोर्टल पर 192 सत्रों की योजना बनाई गई थी, जिनमें से 192 सत्र आयोजित किए गए। आयोजित सत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के निर्देशन में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित सत्र में शून्य से 1 वर्ष तक के 664 बच्चे, 1 वर्ष से अधिक आयु के 308 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 112 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. डहरिया ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को पात्र बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा गर्भवती महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
21 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026