मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भैरूंदा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 16 अक्टूबर को भैरूंदा विकासखंड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो सके। ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं, पात्रता संबंधी प्रावधानों तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई ।
मूख्य चिकित्सक डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना, सरकारी सेवाओं की पहुंच सरल बनाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सहभागिता से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई। शिविर में कलेक्टर श्री बालागुरू के., सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सर्जना यादव एवं चिकित्सक उपस्थित रहें।
#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #स्वच्छ_समाज #विकसित_भारत
#डॉ_मोहन_यादव_का_विकसित_MP #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
5 views | Sehore, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026