फिरोज़ाबाद: नगर आयुक्त ऋषि राज ने जीवाराम हॉल में मीडिया से राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए नगर निगम आपके द्वार अभियान की जानकारी दी
नगर आयुक्त ऋषि राज ने गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन नगर निगम के जीवाराम हॉल में मीडिया संग प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक नगरोदय योजना में वर्तमान वर्ष में न्यूनतम 50 करोड़ का अनुदान प्राप्त करने के लिये 31 मार्च 2025 तक राजस्व वसूली 42.50 करोड़ प्राप्त की जानी है, इसको लेकर नगर निगम आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है इसकी विस्तार से जानकारी दी।