बड़वानी जिला मुख्यालय पर केंद्रीय जेल से 500 मीटर पहले आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जुलवानिया थाने से गिरफ्तार आरोपी शुभम मानकर (22) को जेल ले जाते समय वह चलती बाइक से अचानक कूद गया। हथकड़ी का दूसरा सिरा बेल्ट से बंधा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे आरक्षक वीरेंद्र सिंह बालके और आरक्षक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी हथकड़ी समेत मौके से भाग निकला। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दबिश दे रही हैं। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #CrimeNews #BarwaniUpdate