बड़वानी एसपी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सिलावद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सिलावद थाना प्रभारी रामकृष्ण लौवंशी की टीम ने रेहगुन पंचायत के पास मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक हुंडई कार से 79.92 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब व बीयर (कीमत 37,356 रुपये) जप्त की। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर झाड़ियों के रास्ते फरार हो गया। चालक की सीट पर मिले मोबाइल के जरिए आरोपी की पहचान झोपाली निवासी राकेश निहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #SilawadNews #BarwaniPolice #ExciseAction #BarwaniUpdate