ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर आलीराजपुर के मंसूरी चौक पर बहारपुरा मुस्लिम पंच कमेटी व ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर काजी हाजी सेय्यद अफजल मियाँ, नायब काजी डॉ. एएम शेख व नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा की मौजूदगी में नगर के सक्रिय पत्रकारों और कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #TalentHonour #RafiqQureshi #NimadNews