आलीराजपुर जिले के जोबट नगर के गणेश मंदिर क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक तुकाराम ढोले के सूने मकान में चोरी करने पहुँचे चार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। लोगों को देखकर भागने की कोशिश में बदमाश पानसिंह अजनार (40) जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल के अनुसार मृतक पर पूर्व से 14 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #AlirajpurPolice #AlirajpurUpdate