*निराश्रित मनोरोगियों संग कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने मनाया रक्षाबंधन पर्व*
------
*आशाग्राम ट्रस्ट में रक्षाबंधन पर 2 मनोरोगियों का हुआ सफल पारिवारिक पुनर्वास*
-----
*हस्तनिर्मित राखियां बनीं आकर्षण का केंद्र*
बड़वानी 27 अगस्त 2026/आशा ग्राम ट्रस्ट बड़वानी द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह में निराश्रित मनोरोगियों के लिए रक्षाबंधनश् कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,बड़वानी कलेक्टर एवं ट्रस्ट अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत कर मनोरोगियों का उत्साहवर्धन किया।
*’बहनों ने मनोरोगी भाईयों को बांधा रक्षासूत्र*
कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों ने सहभागिता दर्ज कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, राजपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिखा विजय अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती एडवोकेट अंजना पटेल, समाजसेवी श्रीमती नमी चक्रेश जैन तथा श्रीमती अनीता चोयल ने मनोरोगियों को रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
*हस्तनिर्मित राखियां रहीं मुख्य आकर्षण*
आश्रय गृह के मनोरोगियों द्वारा स्व-हस्तनिर्मित राखियों का प्रदर्शन किया गया। उपस्थित अतिथियों ने राखी काउंटर से मनोरोगियों द्वारा बनाई राखियां खरीदीं और प्रोत्साहन स्वरूप उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां व संसाधन भेंट किए।
दो मनोरोगियों का सफल पारिवारिक पुनर्वास
पावन पर्व के अवसर पर दो मनोरोगियों का भावनात्मक पुनर्वास हुआ भीकनगांव निवासी मनोरोगी अपने भाई के साथ गृह वापस लौटे। बालकुआ निवासी भीमा अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन के दिन विदा हुए।
आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ. चक्रेश पहाड़िया ने जानकारी दी कि ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों में 60 मनोरोगियों का सफल पारिवारिक पुनर्वास किया जा चुका है। उन्होंने संस्थान के संस्थापक श्री राजेंद्र सोनी (चौकसी वाला) के मानवीय योगदान का स्मरण करते हुए बताया कि उनके द्वारा स्थापित इस प्रकल्प के माध्यम से मनोरोगियों को पुनर्वास का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्री राजन मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, जिला पंचायत सदस्य श्री करण दरबार, श्री निक्कू चौहान, श्रीमती दुर्गा सोनी, श्री विजय अग्रवाल, श्री सचिन शर्मा, श्री विष्णु, श्री मनीष पुरोहित, डॉ. रश्मि पाटीदार, श्री जितेंद्र जैन, श्री नारायण पाटीदार, श्री सुनील पाटीदार, श्री राजेंद्र गुप्ता, ट्रस्टी श्री अशोक दोषी, डॉ. भूपेंद्र भार्गव, डॉ. सुहास यादव, श्री के.एस. मकवाना, आश्रय गृह के श्री समाधान पाटील एवं श्रीमती साधना भावसार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।