आलीराजपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव 'ईद मिलाद-उन-नबी' पर मुस्लिम समाज द्वारा दो विशाल जुलूस निकाले गए। जामा मस्जिद व बहारपुरा मस्जिद से निकले जुलूसों का शहर में विभिन्न समुदायों व जन प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शहर काजी हाजी सेय्यद अफजल मियाँ बग्गी में सवार रहे, वहीं अमलनेर का हबीबी बैंड जुलूस का मुख्य आकर्षण बना। जुलूस के बाद होनहार बच्चों का सम्मान किया गया तथा जामा मस्जिद में मुए मुबारक की ज़ियारत कराई गई। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #MiladUnNabi #RafiqQureshi #NimadNews