सरिया बनी जानलेवा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकली सरिया युवक के सिर में घुसी
कोंच में ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, सीसीटीवी फुटेज वायरल, झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
कोंच। नदीगांव रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकली सरिया सड़क किनारे खड़े युवक के सिर में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घायल ने कोतवाली पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खक्कल निवासी नितिन कुमार 28 अक्टूबर को सिलेंडर लेने कोंच आया था। वापस लौटते समय वह मंडी गेट नंबर दो के पास महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी के सामने सड़क किनारे रुका था। इसी दौरान दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे निकली सरिया उसके सिर में जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्
Konch, Jalaun | Nov 1, 2026