अतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा में लापरवाही पर एसडीएम नाराज
कोंच। बीड़ी-सिगरेट पीते हुए दुकानदार का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को एसडीएम अनीता देवी और तहसीलदार मनोज कुमार ने फायर सर्विस टीम के साथ अतिशबाजी की आठ दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लाइसेंस और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। एसडीएम ने दुकानों के बाहर बैरिकेडिंग कराने और ग्राहकों को सुरक्षित दूरी पर रखने के निर्देश दिए। एक दुकान पर रखे छह-सात अग्निशमन सिलेंडरों में एक-दो एक्सपायरी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटवाया। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
#कोंच #जालौन #localnews #jalaunnews #konchnews