नया पटेल नगर में दो ट्रैक्टरों और ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी, इलाके में हड़कंप
ई-रिक्शा मालिक के घर के गेट की बाहर से कुंडी बंद कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
कोंच। कस्बे के नया पटेल नगर में चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा और दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा मालिक ने अपना वाहन घर के बाहर खड़ा किया था। रात में चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के गेट की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सुबह जब मालिक ने गेट खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और गेट खुलवाया। बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां गायब थीं। वहीं, पास में जावेद मंसूरी के तीन ट्रैक्टर खड़े थे, जिनमें से दो ट्रैक्टरों की बैटरियां भी चोरी हो गईं। एक ही इलाके में ती�
Konch, Jalaun | Oct 28, 2026