लखीसराय: मोहनपुर में शिक्षा और प्रशासनिक विकास की सौगात, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया उद्घाटन
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के एक दिवसीय दौरे के दौरान जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह मंत्री श्रवण कुमार ,तथा रामानंद मंडल भी मौजूद रहे। शनिवार को दोपहर 12:30 पर केंद्रीय मंत्री एवं बिहार सरकार के मंत्री के द्वारा सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया।