प्रतापगढ़: लगातार दूसरी बार डीएम की अध्यक्षता में होने वाले तहसील दिवस में डीएम और एसपी नहीं पहुंचे
लगातार दूसरी बार डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में डीएम एसपी नहीं पहुंचे। जिससे मायूस होकर कई फरियादी वापस लौट गए। जिन फरियादियों को डीएम वा एसपी को अपने प्रार्थना पत्र दे देने थे वह एसडीएम को ही प्रार्थना पत्र देकर मायूसी हालत में वापस लौटने को मजबूर रहे। शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 तक तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।