प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ, पुलिस लाइन समेत सभी थानों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ किया। प्रदेश के सभी 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन व SOP पुस्तिकाओं का विमोचन हुआ। प्रतापगढ़ पुलिस लाइन समेत थानों में शनिवार दोपहर 12.30 बजे कार्यक्रम का प्रसारण अधिकारियों-कर्मचारियों ने देखा।