प्रतापगढ़: अंतू इलाके के बरैना मोड़ के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, हादसे में चालक की मौत, एक महिला घायल
अंतू इलाके के बरैना मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुत्ता बचाने के चक्कर मे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चतुरपुर उमरी गांव के चालक रामचरित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार एक महिला घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।