दमोह: राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की नई पहल, नोहटा कार्यालय में हर शनिवार होगी विशेष जनसुनवाई
Damoh, Damoh | Jun 20, 2026 दमोह से बड़ी खबर है. संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में विशेष जनसुनवाई शुरू की है. अब हर शनिवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक वे आमजन की समस्याएं सुनेंगे.