शराब निर्माण व बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार
जहानाबाद : मखदुमपुर थाना पुलिस ने शराब निर्माण एवं बिक्री के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में आजाद बिगहा निवासी उदल बिंद (51) और गैना मांझी उर्फ नवलेश मांझी (32) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार उदल बिंद मखदुमपुर थाना कांड संख्या-764/26, दिनांक 15 सितंबर 2026 का आरोपित है। वहीं गैना मांझी उर्फ नवलेश मांझी के खिलाफ मखदुमपुर थाना कांड संख्या-334/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026 दर्ज है। दोनों आजाद बिगहा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शराब के निर्माण और बिक्री के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।