सोरांव: सोरांव थाना क्षेत्र के तवकलपुर सराय भारत में जमीन के विवाद को लेकर महिला समेत अन्य के साथ हुई मारपीट, की गई शिकायत
सोरांव थाना क्षेत्र के तवकलपुर सराय भारत गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कुछ लोग व महिलाए घर में घुस गए गाली गुप्ता व मारपीट की। आरोपियों ने महिला आंचल और उनके जेठ पर ईंट-फावड़े से हमला किया। इस दौरान उन्होंने गालियां भी दीं, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।