Public App Logo
Profile Picture

KAIMUR NEWS UPDATE

@kaimurnew
205431Followers
18Following
कैमूर
मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो से शराब को किया बरामद एक को किया गिरफ्तार
दुर्गावती पुलिस ने NH-19 पर चांद नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है।
 गुप्त सूचना के आधार पर एक टेंपो संख्या UP 67BT 1296 को जब्त किया गया। तलाशी के दौरान टेंपो से 108 लीटर देसी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने टेंपो चालक सुनील कुमार, पिता स्व. अर्जुन राम, ग्राम गुरसरा, थाना रामगढ़, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्गावती पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब के साथ एक आटो चालक को किया गिरफ्तार.
दुर्गावती में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 187 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना पुलिस ने एनएच-19 पर शराब तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने रविवार अहले सुबह करीब 4:55 बजे गुप्त सूचना के आधार पर डहला गांव के समीप मरहिया मोड़ के पास छापेमारी की। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 187.020 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मौके से तीन बाइक और एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार गुप्ता (20 वर्ष), ग्राम अकोढ़ी, थाना रामगढ़; कृष्ण कुमार गुप्ता (23 वर्ष), ग्राम उसरी, थाना मोहनिया और चंद्रमणि सिंह उर्फ लक्की सिंह (24 वर्ष), ग्राम शिवपुर, थाना भभुआ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बाइक पर लदी तीन बोरियों और खड़ी स्कॉर्पियो से शराब बरामद की गई। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
ककरैत चेक पोस्ट पर 5 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के ककरैत चेक पोस्ट के पास पुलिस ने मवेशी तस्करी का प्रयास विफल कर दिया।

13 सितंबर की रात करीब 12:43 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को लोड कर उत्तर प्रदेश से बिहार लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई।

ककरैत चेक पोस्ट के पास पिकअप को बरामद किया गया, जिसमें 5 मवेशी लदे मिले। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
कैमूर दुर्गावती ककरैत चेक पोस्ट के पास पिकअप को बरामद किया गया, जिसमें 5 मवेशी लदे मिले। पुलिस को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
दुर्गावती थाना अंतर्गत से दुर्गावती पुलिस ने एक स्कॉर्पियो व बाइक से भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने किया प्रेसव्रता
कैमूर  मोहनिया पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पसपिपरा और भभुआ में छापेमारी कर दो लोगों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कैमूर में झाड़ियों में मिली 7 माह की लावारिस बच्ची, प्रशासन ने किया सफल रेस्क्यू

कैमूर जिला प्रशासन और बाल संरक्षण इकाई की तत्परता से चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-मदरा में झाड़ियों में मिली 7 माह की लावारिस बच्ची का सफल रेस्क्यू किया गया। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।

जानकारी के अनुसार ग्राम-मदरा में झाड़ियों में बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। ग्रामीण श्रीमती सुनीता देवी ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची का रेस्क्यू कर सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया। डॉक्टरों की जांच में बच्ची स्वस्थ पाई गई।

सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई ने बताया कि डिस्चार्ज के बाद बच्ची को दत्तक ग्रहण संस्थान कैमूर में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लावारिस बच्चा मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
मोहनिया समेकित चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की कार्रवाई सीएनजी ऑटो से 41.400ली.शराब जब्त एक गिरफ्तार
कुदरा में निजी अस्पतालों की जांच करने पहुंचीं एसडीएम, आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था देखी
मोहनिया पहुंचे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद: तेजस्वी यादव सत्ता से हटने के बाद से विलाप कर रहे हैं
चांदनी चौक पर ई-रिक्शा चालकों का हंगामा
 मोहनिया: रंगदारी मांगने पर मारपीट का आरोप, नाराज ई-रिक्शा चालक पहुंचे थाने
कैमूर के थानों में भूमि विवाद निपटाने की पहल 
विवेक कुमार सिन्हा 

​कैमूर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थानों में विशेष 'भूमि विवाद समाधान बैठक' आयोजित की गई। इस दौरान जन-सुनवाई कर जमीन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मध्यस्थता के जरिए त्वरित निपटारे का प्रयास किया गया।
कुदरा नदी हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद छेदी पासवान के पुत्र रवि पासवान, पुल निर्माण को लेकर सरकार पर साधा निशाना
मोहनिया में रंगदारी मांगने पर मारपीट का आरोप, नाराज ई-रिक्शा चालक पहुंचे थाने
मोहनियां भरखर गांव में 10 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौत
रामगढ़ विधायक सतीश यादव की पहल लाई रंग, दो पंप कैनाल के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति

कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान उन्होंने सरकार से विश्वकर्मा पंप कैनाल, बहुआरा पंप कैनाल और लरमा पंप कैनाल के पंप, मोटर, पैनल सहित अन्य अवयवों के जीर्णोद्धार की मांग की थी। जिस पर सरकार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा बहुआरा पंप और विश्वकर्मा पंप कैनाल के पंप, मोटर, पैनल इत्यादि के जीर्णोद्धार के लिए प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बहुत जल्द इन दोनों कैनालों के पंप, मोटर पैनल एवं अन्य अवयवों को बदल दिया जाएगा।

वहीं, लरमा पंप कैनाल के जीर्णोद्धार के लिए भी एक महीने के अंदर प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति मिल जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में काफी सुविधा होगी।
कैमूर शराब बेचने के आरोप में कुदरा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौफीक आलम उर्फ भोलू मियां, पिता स्वर्गीय मूंदी मियां, साकिन घटाव, थाना कुदरा, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
रामगढ़ विधायक सतीश यादव की पहल लाई रंग, दो पंप कैनाल के जीर्णोद्धार को मिली स्वीकृति
भरखर गांव में सांप के डसने से 10 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोहनियां से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। भरखर गांव में सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

मृत बच्ची की पहचान भरखर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशीष राम की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद ज्योति सोने चली गई थी, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
कैमूर 
PM मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को जलेगा 'आशीर्वाद का दिया', BJP विधायक संगीता कुमारी की अपील*
कैमूर पुलिस की बड़ी समीक्षा, DIG विशेष शाखा ने किया SP कार्यालय का निरीक्षण 

कैमूर पुलिस की कार्यशैली को और बेहतर बनाने को लेकर आज एक बड़ी समीक्षा बैठक हुई।

डीआईजी विशेष शाखा हर्पित कौर ने कैमूर एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा, CCTNS, Online FIR, Zero FIR, पुलिस गश्ती और बैंक सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीआईजी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रामगढ़ विधानसभा के विधायक सतीश कुमार सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

विधायक ने बताया कि बाढ़ के समय दो महत्वपूर्ण मार्गों पर जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

1. कैमूर दुर्गावती रोड (दुर्गावती-ककरैत रोड)इस मार्ग पर आदर्श नुआंव पशु मेला के समीप बने छलके पर बाढ़ के दौरान 4 से 5 फीट तक पानी तेज धारा के साथ बहने लगता है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। यह सड़क बिहार-उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग भी है। इसी मार्ग पर चेहरियां बाजार के दक्षिण में भी बाढ़ के समय सड़क पर पानी आ जाने से आवागमन बंद हो जाता है। पथ निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के निर्माण के साथ-साथ दोनों स्थानों पर पुल निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

2. सिसौड़ा-मुखरांव पथ:* इस पथ में गोरिया नदी के दोनों तरफ बने छलके पर बाढ़ के समय 2 से 3 फीट पानी का बहाव होता है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। इस पथ के निर्माण एवं गोरिया नदी के दोनों तरफ छलके पर पुलिया निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो चुका है।

इसके अतिरिक्त विधायक ने बताया कि

3. रामगढ़-बड़ौरा पथ,
4. एनएच-2 डिडखिली-घिनहापट्टी-नुआंव रोड,
5. पुराना जीटी रोड डिडखिली बाजार

इन सभी सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

आज विधायक सतीश यादव ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ एवं जेई के साथ उक्त सभी सड़कों एवं पुल निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया।
Kaimur News Update (@kaimurnew) | Public App