🚨 बेजुबान की जान बचाने आगे आई डीडीहाट फायर सर्विस 🚨
फायर यूनिट डीडीहाट को पहाड़ी से एक गाय के गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाय पहाड़ी से फिसलकर मुख्य मार्ग पर गिर गई थी।
फायर रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए, सेफ्टी रोप और स्थानीय निवासियों के सहयोग से बिना किसी देरी के गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पहाड़ी से ऊंचाई के कारण गाय की कमर में गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक देखभाल के बाद गाय को तुरंत पशु चिकित्सक के सुपुर्द किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
#FireService #Didihat #UttarakhandPolice #AnimalRescue #AlwaysAtYourService EmergencyResponse SafetyFirst