बगोदर: देवराडीह में 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, जिप उपाध्यक्ष ने किया
बगोदर प्रखंड के देवराडीह में 15 वें वित आयोग से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य शिलान्यास शुक्रवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने शिलापट्ट अनावरण कर किया।जो 55 लाख की लागत से निर्माण होगा।वही उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से देवराडीह समेत आस पास के ग्रामीणो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।