बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गैडा संतरूपी में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 10 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मारे गये सुखदेव पंडित, संजय वर्णवाल, राम प्रसाद समेत 12 लोगों शनिवार को श्रद्धांजलि दी गई। उन मारे गए लोगों की प्रतिमा व फोटो पर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह,प्रमुख आशा राज आदि ने श्रद्धांजलि दी।