बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने गुरुवार को झारखंड विधान सभा सत्र में गौवंशीय तस्करी का मामला उठाया। विधायक ने विधान सभा में उठाया कि हजारीबाग जिले से होकर जी.टी. रोड बगोदर के रास्ते प्रतिदिन गोवंशीय पशुओं की अवैध ढुलाई कर बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजा जा रहा है। क्या बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड तक गोवंश का परिवाहन हो रहा है।