देश भर के संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बगोदर में भाकपा माले और झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के द्वारा गुरुवार को मार्च निकाला गया। जो सरिया रोड के किसान भवन परिसर से शुरू होकर समूचे बाजार भ्रमण किया गया और पुरानी जीटी रोड चौराहा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया।