अमरिया: अमरिया क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर
अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर,बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल! सरदार नगर गांव के पास मैरिज हॉल के सामने हुआ हादसा। घायलों में सुनील शर्मा, फैजी और गायबोझ निवासी अरमान शामिल हैं। तीनों भौनी से सरदार नगर जा रहे थे। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।