मेजा: टिकुरी में हुए हादसे में मृत छात्रा रिद्धि मिश्रा के घर पहुंचीं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, दिया मदद का आश्वासन
Meja, Allahabad | Sep 29, 2024 मंगलवार को टिकुरी के समीप एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने चार स्कूली छात्राओं को रौंद दिया था। जिसमें समहन गांव निवासी रिद्धि मिश्रा की मौत हो गई थी। रविवार की दोपहर पहुंची पूर्व सांसद डा .रीता बहुगुणा जोशी ने परिवार के लोगों का हौसला बढ़ाया और कहा कि मुख्यमंत्री निराश्रित योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने घायल छात्रों को भी आश्वासन दिया