कोरबा: हाथी की सूचना से लौटते वक्त वन विभाग की गाड़ी पेड़ से टकराई, रेंजर और चालक घायल, बिलासपुर रेफर
सड़क दुर्घटना में पसान रेंजर मनीष सिंह और उनके चालक घायल हो गए। दोनों पिपरिया इलाके में हाथियों की सूचना पर पहुंचे थे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देकर लौट रहे थे।वापसी के दौरान वाहन अचानक बेकाबू हो गया और पेड़ से भिड़ गया। हादसे में रेंजर मनीष के सीने व हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक भी घायल हुआ। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, रव