बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान का मुंबई स्थित आलीशान बंगला ‘मन्नत’ एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस आइकॉनिक प्रॉपर्टी में फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है और अब इसके एक्सपैंशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। प्रोड्यूसर और रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित ने बताया कि ‘मन्नत’ के पिछले हिस्से में कुछ नए फ्लोर जोड़े जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विस्तार से घर का बिल्ट-अप एरिया करीब 616.02 वर्ग मीटर बढ़ेगा और प्रोजेक्ट पर लगभग 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
चूंकि ‘मन्नत’ हेरिटेज प्रॉपर्टी है और समुद्र के बेहद करीब स्थित है, इसलिए निर्माण के लिए जरूरी मंजूरियां भी लेनी पड़ी हैं। रेनोवेशन के दौरान शाहरुख खान और उनका परिवार अस्थायी रूप से पाली हिल स्थित एक लग्जरी डुप्लेक्स में रह रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आनंद पंडित की कंपनी शाहरुख की एक अन्य प्रॉपर्टी के redevelopment पर भी काम कर रही है।
Korba, Korba | Aug 25, 2026