केरल के कासरगोड में फिल्म देखने गए एक व्यक्ति को सिनेमाघर के अंदर चूहे ने काट लिया। मामले में उपभोक्ता आयोग ने सिनेमाघर प्रबंधन को सेवा में गंभीर कमी का दोषी मानते हुए पीड़ित को 15 हजार रुपये मुआवजा और 3 हजार रुपये मुकदमे का खर्च, यानी कुल 18 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने एक दोस्त के साथ शाम 7:30 बजे का शो देखने सिनेमाघर पहुंचा था। फिल्म खत्म होने से कुछ समय पहले अचानक चूहे ने उसे काट लिया। उसने सिनेमाघर के काउंटर पर घटना की शिकायत की, लेकिन आरोप है कि कर्मचारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे टिटनेस का इंजेक्शन और रेबीज वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।
#Keralam #CinemaHall
Korba, Korba | Aug 25, 2026