देश में सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है। जी हां, होस्ट करण जौहर का का यह शो अपने बेबाक खुलासों, गॉसिप और मजाकिया बातचीत के लिए मशहूर रहा है। खासकर 'रैपिड-फायर राउंड' जहां सबसे दिलचस्प खुलासे होते हैं। खबर है कि 'कॉफी विद करण सीजन 9' आधिकारिक तौर पर इस साल दिवाली के आसपास अक्टूबर या नवंबर 2026 में शुरू होने वाला है। एक नई रिपोर्ट के मताबिक, शो में इस बार भी बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के कई टॉप सेलेब्स मेहमान बनकर आने वाले हैं, जबकि 'कॉफी विद करण सीजन 9' के पहले एपिसोड का ग्रैंड प्रीमियर सलमान खान के साथ होगा। जी हां, सलमान खान सीजन के पहले मेहमान होंगे और यह सोलो एपिसोड होगा। यानी वह अकेले ही एपिसोड में करण जौहर के सामने होंगे।'
सलमान खान इससे पहले करण जौहर के शो के शुरुआती तीन सीजन से दूर रहे थे। जबकि सीजन-4 के पहले एपिसोड में वह अपने पिता सलीम खान के साथ नजर आए थे। इसके बाद फिर सीजन 5 के छठे एपि
Korba, Korba | Aug 25, 2026