दिल्ली के घर-घर तक निर्बाध और स्वच्छ पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
दिल्ली जल बोर्ड को ADB से ₹2,500 करोड़ का फंड मिल रहा है। वजीराबाद कमांड एरिया में ₹805 करोड़ और ₹935 करोड़ के दो पैकेज स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, वेस्ट और साउथ-वेस्ट दिल्ली के लिए ₹11,427 करोड़ के निवेश को आगे बढ़ाया गया है, जिससे 36 लाख से ज्यादा दिल्लीवासियों को बेहतर वॉटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा।
अनधिकृत पानी कनेक्शनों को नियमित करने की योजना भी 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी गई है।
#ViksitDelhi
Korba, Korba | Aug 25, 2026