आगामी रक्षाबंधन पर्व के चलते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी FSDA टीम की ओर से प्रदेशभर में तेजी के साथ छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के बीच मंगलवार को भी लखनऊ के अलग अलग क्षेत्रों में FSDA की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। बताया जाता है कि FSDA के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के संयुक्त दल ने 24 अगस्त की देर रात आगरा एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग जिलों से आ रही तीन संदिग्ध गाड़ियों को रोककर पूछताछ की। ड्राइवरों की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व परिवहन के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर सभी वाहनों को तत्काल सुरक्षा के चलते थाना पारा में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया।
इसी कर्रवाई के बीच FADA की टीम ने मंगलवार सुबह सहायक आयुक्त (खाद्य)-II विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पारा थाने में तीनों वाहनों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान हाथरस के श्रीराम फूड प्रोडक्ट्स, आगरा के जय मां फूड प्रोडक्ट्स और ग्वा
Korba, Korba | Aug 25, 2026