राजपुर: राजपुर के हेठुआ में 'न्यू बाजार' सब्जी मंडी का शुभारंभ, विधायक संतोष निराला बोले- किसानों और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ
Rajpur, Buxar | Sep 12, 2026 राजपुर प्रखंड के हेठुआ गांव में स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'न्यू बाजार समिति' द्वारा सब्जी बाजार का शुभारंभ किया गया। समिति अध्यक्ष वरुण सिंह की अध्यक्षता और भोजपुरी गायक ब्रजेश सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया। उन्होंने दुकानदारों से खरीदारी भी की।