#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खनियाधाना में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विद्यार्थियों को उनकी व्यक्तिगत रुचि, दक्षता और क्षमताओं के आधार पर सही करियर क्षेत्र चुनने के संबंध में उपयोगी टिप्स दिए। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोजगार के नए अवसरों से संबंधित विविध जानकारियां भी साझा कीं।
सत्र के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को जीवन में कभी भी नशा न करने की नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के माध्यम से कुल 85 आवेदकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया।
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#SevaSankalpAbhiyan
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026