धामपुर: डीएम जसजीत कौर ने नहटौर में विदुर प्रेरणा कैंटीन, पार्क द्वार और स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक स्थल का किया लोकार्पण
Dhampur, Bijnor | Feb 20, 2026 जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे नहटौर विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित ‘विदुर प्रेरणा दीदी कैंटीन’ और चौधरी चरण सिंह पार्क द्वार के अलावा नवनिर्मित स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक स्थल का लोकार्पण किया।