धामपुर: धामपुर के बगदाद अंसार रोड पर 8 दिन से लापता व्यक्ति का शव तालाब में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Dhampur, Bijnor | Feb 20, 2026 धामपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय अरशद पिछले 8 दिनों से लापता था। शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे उसका शव बगदाद अंसार रोड स्थित एक तालाब में दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अरशद का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल बना है।