धामपुर: नहटौर ब्लॉक के गांव गिलाड़ी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं
Dhampur, Bijnor | Feb 20, 2026 जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे नहटौर ब्लॉक के गांव गिलाड़ी का दौरा कर वहाँ आयोजित 'चौपाल कार्यक्रम' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और गाँव में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।खंड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, ग्राम प्रधान अनु देवी, उदित चौधरी आदि मौजूद रहे।