बालूमाथ: पर्यावरणीय जनसुनवाई रद्द करने की मांग पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
गुरुवार को बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के धाधू पंचायत अंतर्गत खरटिया गांव में ग्राम प्रधान विश्वनाथ मुंडा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में एनएलसी कोल परियोजना कंपनी की प्रस्तावित पर्यावरणीय प्रदूषण नियंत्रण संबंधी जनसुनवाई का विरोध करते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि रद्द नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे l