सागर नगर: निगम उपायुक्त को कार्यमुक्त करने की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में कर्मचारियों का धरना
कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के तत्वाधान में नगर निगम के कर्मचारियों ने सोमवार 12:00 परिसर में धरना दिया।नगर निगम में उपायुक्त के पद पर सेडमेप कर्मचारी सुनील सिंह बघेल की प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो चुकी है लेकिन उन्हें नगर निगम सागर से इन्हे रिलीव नहीं किया जा रहा है उन्हें रिलीव किया जाए। समस्त कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए।