सागर नगर: ग्राम भैंसा में चोर एक ही परिवार की तीन गाड़ियाँ चुरा ले गए, कैंट पुलिस जाँच में जुटी
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां परिवार के लोग सोते रहे और मकान से तीन गाड़ियां चोरी हो गई हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। चोरी की यह घटना शनिवार रविवार दरमियानी देर रात 1:00 बजे से 4:00 बजे के बीच की है। चोरी हुई गाड़ियों में दो इलेक्ट्रिक स्कूटी और एक एक्टिवा शामिल हैं।