सागर नगर: सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सोमवार दोपहर 1:00 से सांसद संवाद केंद्र में बैठक कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विशेष रूप से सागर जिले के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संवाद केंद्र पहुंचे और उन्होंने व्यक्तिगत, सामुदायिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओ से सांसद को अवगत कराया।