सागर नगर: सागर कलेक्टर का निर्देश: सभी विभाग अधिकारी ग्राम, स्कूल, आंगनबाड़ी गोद लेकर उन्हें आदर्श बनाएं
सागर कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार दोपहर 1:00 से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए सभी विभागीय अधिकारी एक ग्राम, एक स्कूल, एक आंगनबाड़ी गोद लेकर उन्हें आदर्श बनाएं एवं माह में एक दिन संबंधित ग्राम में रात्रि चौपाल लगाकर उस ग्राम की संपूर्ण समस्याओं का निराकरण करें और उस ग्राम की सभी समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण करें।