सागर नगर: नई गल्ला मंडी के पास रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाली नई गल्ला मंडी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।शव को फांसी के फंदे से उतार शव की पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक का नाम नेतराम पिता गुलाब वासुदेव उम्र 50 है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।