सागर नगर: बड़ा बाजार स्थित श्री देव गोंड बाबा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व आमजन
बड़ा बाजार में देव श्री गौड़ बाबा मंदिर का नवनिर्माण किया गया है। मंदिर में देव श्री गौड़ बाबा की प्राण प्रतिष्ठा को उपरांत रविवार शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर देव श्री गौड़ बाबा के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की। जनवरी माह में देव श्री गौड़ बाबा मंदिर और जैन मंदिर के श्रद्धालुओं के बीच जमकर विवाद हुआ था।