फूलिया कलां: खारी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर किया ज़ब्त
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फुलियाकलां थाना पुलिस एवं डीएसटी भीलवाड़ा ने शनिवार देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए खारी नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक लोडर जब्त किया। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।